Join our Telegram and Youtube Channels

मूलशंकर का गृहत्याग और गुरुदक्षिणा [Moolshankar ka Grihtyag aur Gurudakshina] || Ch-4 – Class-5 –Solutions || Naitik Shiksha|| DAV || Whole Classes

Here, you can learn मूलशंकर का गृहत्याग और गुरुदक्षिणा [Moolshankar ka Grihtyag aur Gurudakshina] Ch-4 Class-5 solution of Naitik Shiksha (NS) book DAV by Whole Classes.


Questions

1. मूलशंकर ने घर कब छोड़ा ?
(क) शिवरात्रि की घटना को देखकर।
(ख) बहिन की मृत्यु से दुखी होकर।
(ग) चाचा की मृत्यु के पश्चात्।
(घ) विवाह के बन्धन का भय उपस्थित होने पर।

2. सिद्धपुर के मेले में पिता जी से पकड़े जाते समय मूलशंकर का नाम क्या था?

3. शुद्ध चैतन्य को संन्यास की दीक्षा किसने दी?

4. शुद्ध चैतन्य को संन्यासी बनने की आवश्यकता क्यों महसूस हुई?

5. स्वामी दयानन्द ने 'हठयोग प्रदीपिका' पुस्तक को गंगा में क्यों बहा दिया?

6. स्वामी जी के अज्ञात तीन वर्षों के बारे में विद्वानों की नई खोज क्या है?

7. कुटिया का द्वार खटखटाए जाने पर विरजानन्द जी ने क्या प्रश्न किया?

8. स्वामी दयानन्द ने क्या उत्तर दिया?

9. स्वामी दयानन्द गुरुदक्षिणा में क्या वस्तु लेकर गुरु के पास गए?

10. दण्डी स्वामी विरजानन्द ने दयानन्द से गुरु दक्षिणा में क्या माँगा?


Solutions💡

1. मूलशंकर ने घर कब छोड़ा ?

(क) शिवरात्रि की घटना को देखकर। 

(ख) बहिन की मृत्यु से दुखी होकर।

(ग) चाचा की मृत्यु के पश्चात्।

(घ) विवाह के बन्धन का भय उपस्थित होने पर। 

उत्तर- विवाह के बन्धन का भय उपस्थित होने पर। 

2. सिद्धपुर के मेले में पिता जी से पकड़े जाते समय मूलशंकर का नाम क्या था?
उत्तर- सिद्धपुर के मेले में पिताजी से पकड़े जाते समय मूलशंकर का नाम शुद्ध चैतन्य था।

3. शुद्ध चैतन्य को संन्यास की दीक्षा किसने दी?
उत्तर- शुद्ध चैतन्य को संन्यास की दीक्षा स्वामी पूर्णानंद ने दी।

4. शुद्ध चैतन्य को संन्यासी बनने की आवश्यकता क्यों महसूस हुई?
उत्तर- भोजन बनाते समय शुद्ध चैतन्य का बहुत समय नष्ट हो जाता था और उनके ध्यान और अध्ययन में बाधा पड़ती थी। सन्यासी हो जाने के बाद वह पके हुए भोजन को भिक्षा में प्राप्त कर सकते थे  इसलिए उनको सन्यासी बनने की आवश्यकता महसूस हुई।

5. स्वामी दयानन्द ने 'हठयोग प्रदीपिका' पुस्तक को गंगा में क्यों बहा दिया?
उत्तर- स्वामी दयानन्द ने 'हठयोग प्रदीपिका' पुस्तक में अंकित नाड़ी चक्र का छेदन किए हुए शव की नाड़ियों से मेल ना पाकर उन्होंने उस पुस्तक को गंगा में बहा दिया। 

6. स्वामी जी के अज्ञात तीन वर्षों के बारे में विद्वानों की नई खोज क्या है?
उत्तर- स्वामी जी के अज्ञात तीन वर्षों के बारे में विद्वानों की नई खोज यह है कि स्वामी जी ने ये तीन वर्ष स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भाग लेकर व्यतीत किए। 

7. कुटिया का द्वार खटखटाए जाने पर विरजानन्द जी ने क्या प्रश्न किया?
उत्तर- कुटिया का द्वार खटखटाए जाने पर विरजानन्द जी ने प्रश्न किया कि “कौन है?”

8. स्वामी दयानन्द ने क्या उत्तर दिया?
उत्तर- स्वामी दयानन्द ने उत्तर दिया कि “मैं कौन हूं यही जानने के लिए तो आपकी शरण में आया हूँ।”

9. स्वामी दयानन्द गुरुदक्षिणा में क्या वस्तु लेकर गुरु के पास गए?
उत्तर- स्वामी दयानंद गुरुदक्षिणा में एक सेर लौंग लेकर गुरु के पास गए।

10. दण्डी स्वामी विरजानन्द ने दयानन्द से गुरु दक्षिणा में क्या माँगा?
उत्तर- दण्डी स्वामी विरजानन्द ने दयानंद से गुरु दक्षिणा में वेदों के प्रचार और प्रसार के लिए उनका सारा जीवन माँगा। 

1

Video Solution▶️



You may also Like

Post a Comment